Site icon Yashbharat.com

मोदी सरकार का क्रांतिकारी बिल क्यों है आपके लिए खतरे की घंटी?

01 08 2019 narendra modi traffic auto 19452970 201147857 m

नई दिल्ली। PM Narendra Modi की अगुवाई वाली Modi 2.0 को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2016 से ही Motor Vehicles Amendment बिल को पास कराने का सपना लेकर चल रही नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार को 2019 में कामयाबी मिली है। दरअसल मोटर वाहन संशोधन बिल राज्यसभा में भी पास हो गया है, जहां सरकार अल्पमत में थी। इससे पहले करीब 7 दिन पहले यह बिल लोकसभा में पास हुआ था, लेकिन तब राज्यसभा सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। इस बिल को लोकसभा में पेश करते हुए नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने विपक्ष के नेताओं से इस बिल को पास करने की अपील की थी।
Motor Vehicles Amendment बिल अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून की शकल ले लेगा। इसके बाद अब अगर कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक के नियमों को तोड़ते हुए पाया गया तो उसे 10 गुना कर जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके अलावा कई मामलों में जेल तक हो सकती है। दरअसल सड़क हादसों को रोकने के लिए मोदी सरकार यह बिल लेकर आई है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह बिल एक सराहनीय कदम है, लेकिन ट्रैफिक तोड़ने वालों के लिए यह सबसे बड़ी खतरे की घंटी है।

इन गलतियों पर लगेगा भारी जुर्माना

1. धारा (177)- सामान्य चालान

2. धारा 177(A) – सड़क के नियमों को तोड़ना

3. धारा 178 – बिना टिकट की यात्रा

4. धारा (179) – अथॉरिटी के आदेशों को न मानना

5. धारा (180) – बिना लाइसेंस के अनाधिकृत वाहन को चलाना

6. धारा (181) – बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना

7. धारा (182) – बिना योग्यता के गाड़ी चलाना

8. धारा (182B) – ओवरसाइज वाहन को चलाना

9. धारा (183)– स्पीड लिमिट को पार करने पर

10. धारा (184)– खतरनाक ड्राइविंग पेनाल्टी

11. धारा (185)– शराब पीकर गाड़ी चलाने पर

12. धारा (189)– रेसिंग करने पर

13. धारा (192-A)– बिना परमिट गाड़ी चलाने पर

14. धारा (193)– लाइसेंसिंग कंडीशन के उल्लंघन पर

15. धारा (194)– ओवरलोडिंग पर

16. धारा (194A)– सवारी (पैसेंजर) की ओवरलोडिंग पर

17. धारा (194B)– बिना सीट बेल्ट पर

18. धारा (194C)– दो-पहिया वाहन पर ओवरलोडिंग

19. धारा (194E)– इमरजेंसी वाहनों को जगह नहीं देना (एंबुलेंस जैसे वाहन)

20. धारा (196)– बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग

Exit mobile version