मोदी लहर हुई फीकी, राहुल देश का नेतृत्व करने में सक्षमः शिवसेना

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना अक्सर राज्य और केंद्र सरकार को निशाना बनाती रहती है। ताजा मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी की लहर फीकी पड़ गई है और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

राउत ने कहा कि जीएसटी लागू करने के खिलाफ गुजरात के लोगों में रोष इस बात का संकेत है कि भाजपा को चुनाव में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। शिवसेना सांसद ने एक टीवी चैनल पर चर्चा में यह बात कही।

उन्होंने सोशल मीडिया के एक धड़े द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष की खिल्ली उड़ाने पर कहा कि राहुल गांधी को “पप्पू” कहना गलत है। गौरतलब है कि साल 2015 में शिवसेना ने कहा था कि 100 राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महालहर की बराबरी नहीं कर सकते।

Exit mobile version