Site icon Yashbharat.com

मैडम तुसाद में लगा सनी लियोनी का स्‍टैच्‍यू, wax की सनी फैलाएगी ‘खास खुशबू’

Sunny Leone

नई दिल्ली । नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित रीगल थिएटर में बने मैडम तुसाद में सनी का आकर्षक पुतला 200 से अधिक मेजरमेंट व तस्वीरों की मदद से हाथ से बनाया गया है.

मैडम तुसाद में लगा सनी लियोनी का स्टैचू, इसमें से आएगी ‘खास खुशबू’ दिल्ली स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने वैक्स स्टैच्यू के साथ पोज़ देती सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने मंगलवार को दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने वैक्स स्टैच्यू का इनॉगरेशन किया. यह भारत का पहला ऐसा पुतला है, जिसमें से खुशबू आएगी. सनी का यह आकर्षक पुतला एक उत्तेजक और फन पोज में बनाया गया है. सनी के मोम के पुतले से उनके सिग्नेचर परफ्यूम ‘लस्ट बाय सनी’ की खुशबू आएगी.

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित रीगल थिएटर में बने मैडम तुसाद में सनी का आकर्षक पुतला 200 से अधिक मेजरमेंट व तस्वीरों की मदद से हाथ से बनाया गया है. इसके लिए मुंबई में सनी के साथ पहले सिटिंग सेशन भी किया गया था.

स्टैच्यू से खुश सनी लियोनी ने कहा, “यह मेरे लिए एक बेहद खास पल है. मैं मैडम तुसाद की आभारी हूं. सिटिंग सेशन से लेकर पुतले के पूरे होने तक काफी अद्भुत अनुभव मिला. मैडम तुसाद की टीम को उनकी कड़ी मेहनत और शानदार हुनर के लिए धन्यवाद देती हूं.”

मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर व डायरेक्टर अंशुल जैन ने कहा, “बॉलीवुड की सबसे बड़ी सेंसेशन में से एक, सनी लियोनी के दुनियाभर में ढेरों प्रशंसक हैं. उनका पुतला बनाना हमारे लिए एक शानदार अनुभव रहा और हमें उम्मीद है कि यह उनके प्रशंसकों को उनके साथ यादें बनाने का अवसर देगा. हम आप सभी का अपने सेलेब्रिटी से मिलने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए स्वागत करते हैं.”

मैडम तुसाद-दिल्ली को एक दिसंबर, 2017 को खोला गया था. यह प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन्स में से एक है. यह ग्लैमर, स्पोर्ट्स, इतिहास और राजनीति की दुनिया के किरदारों को एक ही छत के नीचे ले आने के लिए मशहूर है.

Exit mobile version