Site icon Yashbharat.com

मैं अपने अंदर की अभिनेत्री को पहचान सकती हूं : मानुषी छिल्लर

india 2017 manushi chillar crowned miss world 1bfb8e7a cce3 11e7 869c 1f24c33974c8

मुंबईः मिस वल्र्ड से जुड़ी प्रतिबद्धताओं में व्यस्त मानुषी छिल्लर ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड के लिए दरवाजे बंद नहीं रखे हैं और उनका मानना है कि उनके भीतर एक अभिनेत्री छिपी हुई है। मानुषी को पिछले साल चीन में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम के दौरान विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया था। इससे लगभग डेढ़ दशक पहले प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 और उससे एक साल पूर्व 1999 में युक्ता मुखी ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता था।
19 17 395402000manushi ll
इसके तुरंत बाद दोनों ने बॉलीवुड में प्रवेश किया था। मानुषी ने ‘पीटीआई’ को बताया , ‘‘मैं अपने अंदर की अभिनेत्री को महसूस कर सकती हूं। एक डॉक्टर और एक अभिनेत्री में समानताएं होती हैं। मेरे पिता हमेशा कहते हैं कि अच्छी डॉक्टर बनने के लिए तुम्हें अच्छी अभिनेत्री बनना पड़ेगा क्योंकि आधे मरीज केवल आपके व्यवहार से ही ठीक हो जाएंगे।’’

विश्व सुंदरी से पूछा गया कि उन्होंने अब तक कितने फिल्मों के प्रस्ताव को ना कहा है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब तक किसी भी अवसर को नकारा नहीं है। अभी प्रतीक्षा जारी है। मुझे अभी कुछ जिम्मेदारियां पूरी करनी है। सही समय आने पर मैं बॉलीवुड के बारे में फैसला करूंगी।’’

Exit mobile version