मेरठ: हत्याकांड के दोषी मुस्कान और साहिल को कोर्ट आज सुनाएगी सजा, फांसी की मांग; सजा से पहले 6 साल की बेटी से मिलने की गुहार
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद मुस्कान और साहिल को अदालत आज सजा सुनाएगी। इस चर्चित मामले में 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से दोनों दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
सजा से पहले बेटी से मिलने की इच्छा
दोषी करार दिए जाने के अगले ही दिन यानी 1 अक्टूबर को मुस्कान ने जेल प्रशासन के समक्ष अपनी इच्छा जताई थी कि सजा सुनाए जाने से पहले वह अपनी 6 साल की बेटी से एक बार मिलना चाहती है। मुस्कान ने बताया कि जब से वह जेल में बंद है, उसके माता-पिता उससे मिलने एक बार भी नहीं आए हैं।
जेल प्रशासन की सलाह पर लिखा पत्र
जेल प्रशासन ने मुस्कान को जानकारी दी कि यदि उसके परिजन बेटी को साथ लेकर जेल आते हैं, तो नियमानुसार उनकी मुलाकात कराई जा सकती है। इसके लिए मुस्कान ने एक पत्र लिखकर आवेदन किया है कि नाना-नानी के पास रह रही उसकी मासूम बेटी से उसकी मुलाकात की व्यवस्था कराई जाए।
अदालत के आज आने वाले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई

