Site icon Yashbharat.com

मेडिकल से कूदने वाले कोरोना मरीज की मौत, कटनी जिले के बहोरीबंद में कुआं का था रहने वाला

09 10 2020 corona patient jump from window 2020109 123812

Jabalpur Katni News जबलपुर मेडिकल के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल से एक बार फिर से कोरोना Corona पॉजिटिव मरीज ने छलांग लगा दी है। गम्भीर रूप से घायल मरीज की मौत हो गई। खास बात यह है कि उक्त मरीज कटनी Katni जिले के बहोरीबंद के कुआं Kuan गांव निवासी था।

बताया जा रहा है कि कोरोना मरीज ने हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल के बाथरूम से छलांग लगाई । घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती करा कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

हॉस्पिटल से छलांग लगाने वाले मरीज का नाम सतीश दुबे 46 वर्ष निवासी कुआं तहसील बहोरीबंद है। कुछ ही समय पहले मरीज को कोरोना संक्रमण के चलते यहां भर्ती कराया गया था। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी मेडिकल सुपर हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं के चलते कई मरीज कूद चुके हैं।

Exit mobile version