Coronajabalpur

मेडिकल कालेज ने कोरोना से जबलपुर में हुई 2 मौतों पर जारी किया बुलेटिन

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा
महाविद्यालय में कोरोना से हुई दो मौतों को लेकर चिकित्सा बुलेटिन जारी किया गया।

जारी बुलेटिन में बताया गया कि भानतलैया, जबलपुर निवासी 63 वर्षीय महिला को दिनांक 6/08/20 को मेडिकल में बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ की वजह से कोविड सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती कराया गया।

वे पहले से ही मधुमेह और थाइरॉइड की बीमारी से ग्रसित थीं। भर्ती के समय उनकी कोरोना जांच का सैंपल लिया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हे HFNC के द्वारा आक्सीजन दी गया, क्रिटिकल केयर में मॉनिटर किया गया, परंतु उन्हे बचाया नही जा सका।  उनकी मृत्यु दिनांक 07/08/20 को सुबह 8:10 पर हो गयी।

जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव उनकी मृत्यु के बाद पॉजिटिव आई।

दूसरी मरीज सदर, जबलपुर निवासी 72 वर्षीय महिला थीं। उन्हे दिनांक 8/08/20 को रात 1:40 बजे मेडिकल कोविड पॉजिटिव आईसियू में बेहोशी की हालत में भर्ती किया गया।

वे इससे पहले सिटी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोरोना की जांच वहीं की गयी। वे COPD, OSA, हाइपरटेंशन रोगों से ग्रसित थीं। उनका पहले भी इन सब बीमारियों के लिये सिटी हॉस्पिटल में इलाज चलता आ रहा था।प्रातः 7:30 बजे उनका देहांत हो गया।

बुलेटिन में जनता से अनुरोध किया गया  है की सेहतमंद दिनचर्या को अपनाते हुए वे रक्तचाप और मधुमेह जैसे रोगों को कंट्रोल में करें।

Back to top button