Site icon Yashbharat.com

मुरैना में मिथक रहा कायम, नहीं जीते दोनों मंत्री

10 11 2020 gwl9
Mp by election चंबल अंचल की मुरैना जिले में जो भी प्रदेश सरकार में मंत्री बना है। वह अगले वह जीत नहीं सका है। यह मिथक उपचुनाव में भी कायम रहा है। सुमावली से केबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना व दिमनी से राज्य मंत्री गिर्राज डंडोतिया अपने अपने क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। इससे पहले भी इस मिथक का शिकार बाबू जबर सिंह, कीरतराम कंषाना, मुंशीलाल, ऐंदल सिंह कंषाना, रुस्तम सिंह हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि उपचुनाव के रिजल्ट तो मंगलवार को घोषित हुए हैं। लेकिन ऐंदल सिंह व गिर्राज डंडोतिया को लेकर पहले ही अंचल में चर्चाएं चल रही थी। ऐसे में मंगलवार को जब मतगणना का परिणाम आया तो दोनों मंत्री हार गए।
जितने बड़े मंत्री उतनी बड़ी हार:
कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना: सुमावली से भाजपा ने कांग्रेस आए ऐेंदल सिंह कंषाना को न केवल सरकार में कबीना मंत्री बनाया, बल्कि चुनाव मैदान में भी उतारा। जितना पड़ा मंत्री पद उन्हें मिला उतनी ही बड़ी हार उन्हें मिली। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह से करीब 25 हजार से हार गए।
राज्यमंत्री गिर्राज डंडोतिया: भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री गिर्राज डंडोतिया को 27 हजार मतों से हार गए। अंचल में सबसे बड़ी हार गिर्राज डंडोतिया के हिस्से में ही आई है। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह भिड़ोसा को 71 हजार से अधिक मत मिले और गिर्राज डंडोतिया को 44 हजार के करीब ही मत मिल पाए।
Exit mobile version