मुरैना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण में कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

12 09 2020 congress leaders show black flag to jyotiraditya scindia 2020912 141621

मुरैना Morena By Elections : मुरैना में आयोजित भाजपा की रैली के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाषण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झंडे दिखाए।

उधर इसके पहले सीएम के मुरैना में आने से पहले काले झंडे दिखाने के डर से पुलिस ने बड़े कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कस दिया था। पुलिस को पता चला कि पूर्व नपा अध्यक्ष प्रबल प्रताप मावई काले झंडे दिखा सकते हैं।

इस पर पुलिस ने सुबह 10 बजे ही मावई को उनके घर से उठा लिया। मावई ने बताया कि सुबह जब 4 गाड़ियों में सवार पुलिस बल उनके घर आया तो उन्होंने पुलिस से पूछा कि उनका अपराध क्या है। इस पर पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें कोतवाली चलना होगा।