कटनी। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य माना है यही कारण है कि विद्यार्थी जीवन के लिए सरकार ने सारे भेद समाप्त कर सभी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिये पैसों की जरूरतों को पूरा करने कई योजनाएं शुरू की हैं।
यह विचार कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित मेरे दीन दयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कटनी जिले से अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने व्यक्त किये। कल भाजपा कार्यालय के दीनदयाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। भाजयुमों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन्म दिन पर कार्यक्रम आयोजित कर विजेताओं को पुरूस्कार दिये साथ ही भाजपा के वरिष्ठों का सम्मान भी किया।
अंत्योदय के लक्ष्य का का सफलता पूर्वक निर्वहन-शशांक
इस अवसर पर महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि दीनदयाल जी के अंत्योदय के लक्ष्य पर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सफलतापूर्वक पहुंचने का जो प्रयास किया वह अनुकरणीय है। आज प्रदेश के हर क्षेत्र में आम जनता को योजनाओं का जिस ढंग से लाभ प्राप्त हो रहा है वह सरकार की अंत्योदय की मंशा को प्रदर्शित करता है। सभी प्रतियोगी छात्रों को बधाई शुभकामनाएं।
भाजपा परिवार गौरवान्वित- पीतांबर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने भी कटनी से महाविद्यालय और विधालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय आये विधार्थियों को भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जन्म दिन के शुभ अवसर पर होनहार विधार्थियों को सम्मानित कर भाजपा परिवार गौरवान्वित है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटैल ने सभी विजयी और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं साथ ही उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
33 हजार बच्चों ने परीक्षा देकर बनाया रिकार्ड-अखिलेश
इसके पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने इस अंतराष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित होने वाली मेरे दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सम्पूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कटनी जिले में रिकार्ड रहा जब एक साथ 33 हजार बच्चों ने परीक्षा दी। इसके किये भाजपा तथा युवा मोर्चा के सदस्यों ने जी जान से जुट कर परीक्षा को सफल बनाया। परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के रमापति चौबे ने किया।
इसके पूर्व सभी वरिष्ठ भाजपा जनों ने दीनदयाल जी के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत अध्य्क्ष ममता पटैल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनन्द, लोटन प्रसाद स्वर्णकार, विश्वजीत चेलानी, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, प्रणय पांडे, नगर अध्यक्ष राम रतन पायल, ग्रामीण अध्यक्ष रामू साहू आदि मंचासीन थे। भाजयुमो पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया।
इन विद्यार्थियों ने दिलाया कटनी को सम्मान
प्रतियोगिता में कटनी के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर कटनी को पहचान बनाई जिसमें महाविद्यालय स्तर पर कटनी की श्वेता गौतम प्रथम, बरही कालेज के पुष्पराज पटैल द्वितीय, तथा बरही की ही प्रीति तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विद्यालय स्तर पर जेपीव्हीडीएव्ही की कक्षा आठवीं की मानसी चौहान ने प्रथम तथा शा.उ.मा. भैसवाही के अनूप बर्मन द्वितीय एवं शिल्पा पन्ना ने तृतीय पुरूस्कार प्राप्त किया। प्रथम पुरूस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को लेपटाप, द्वितीय पुरूस्कार आई पेड तथा तृतीय पुरूस्कार स्मार्ट फोन किया गया। इसके अलावा सभी मंडलों से चयनित 100 छात्रों को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये गये। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने पुरूस्कार प्राप्त करते हुए प्रशन्नता जाहिर की। कार्यक्रम में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रथम आने वाली छात्राओं श्वेता गौतम तथा मानसी चौहान ने भोपाल में काफी विथ सीएम कार्यक्रम में भी शामिल होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अपने विचार रखे थे जिससे सीएम काफी प्रभावित हुए थे।

