Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल शनिवार को जबलपुर आगमन, ये है पूरा कार्यक्रम

IMG 20201125 WA0020

जबलपुर, आशीष शुक्ला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शनिवार 23 जनवरी को दोपहर 2.20 बजे राजकीय वायुयान द्वारा डुमना विमानतल पर आगमन होगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे केन्द्रीय जेल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.40 बजे गोलबाजार स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण कर विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे और शाम 4.45 बजे होटल कल्चुरी रेसीडेंसी में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री यहां बैठक में नगर निगम क्षेत्र के वर्तमान विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देखेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद शाम 6.30 बजे डुमना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 7 बजे राजकीय वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version