Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का कटनी जिले में होगा ऐतिहासिक स्वागत

IMG 20180721 WA0045

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का कटनी जिले में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। यात्रा का सम्भावित प्रवेश बरही से होगा। जन जन के प्रिय और प्रदेश के विकास पुरुष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को विकास प्रदेश बनाया। सरकार की प्रत्येक योजनाएं जिनसे आम, गरीब, मध्यमवर्गीय लाभान्वित हुआ। प दीनदयाल जी की अंत्योदय की कल्पना को प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साकार किया।

 

आज ऐसे मुख्यमंत्री का स्वागत करने जन जन आतुर है। यह विचार जन आशीर्वाद यात्रा के सम्भागीय प्रभारी जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू ने भाजपा जिला कार्यालय में जन आशीर्वाद यात्रा हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से आशीर्वाद लेने सम्भवतः 1 या 2 अगस्त को सुबह कटनी जिले में प्रवेश करेंगे। आज बैठक के दौरान यात्रा के रुट निर्धारण पर चर्चा हुई। शीघ्र ही जन आशीर्वाद यात्रा का फाइनल कार्यक्रम प्राप्त हो जाएगा। बैठक में तय हुआ कि प्रवेश के साथ ही यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के भव्य अगवानी हेतु मण्डल स्तरीय बैठक भी होंगी। इसके अलावा कटनी, विजयराघवगढ़ तथा बड़वारा की विधानसभा स्तरीय बैठक भी आयोजित होंगी। आज की इस बैठक में राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, जबलपुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ विनोद मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, विधायक द्वय मोती कश्यप, संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला, केडीए अध्य्क्ष ध्रुवप्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गण रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, विजय शुक्ला इत्यादि मंचासीन थे।

बैठक का संचालन महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने जनआशीर्वाद यात्रा हेतु समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं जुटने का आव्हान किया। बैठक में पूर्व विधायक अलका जैन, सुकीर्ति जैन, निशीथ पटैल सहित
मंडल अध्यक्ष रामरतन पायल, रामू साहू, प्रमोद शुक्ला, नीलेन्द्र सिंह, डारेश्वर पाठक, सोनू सेठी, भारत पटैल,रवि पांडे, रामजस तिवारी, जिला महामंत्री उदयराज सिंह, अजीत महोबिया, सहित जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्य्क्ष और महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ तथा विभागों के जिला संयोजक सहित अपेक्षित भाजपा जन उपस्थित थे।

Exit mobile version