Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री शिवराज ने दो मंत्रियों को सीधी रवाना किया, बस को निकाला गया

16 02 2021 sidhi bus accident in madhya pradesh 2021216 115448

मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों को सीधी रवाना किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पंचायत राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल को स्टेट प्लेन से सीधी दुर्घटना स्थल रवाना किया।

सीधी जिले में बाण सागर नहर में बस गिरने से हुई दुर्घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दोनो मंत्री बल्लभ भवन से सीधे स्टेट हेंगर रवाना हो चुके है।

प्रदेश के सीधी में रामपुर नैकिन थाना इलाके में मंगलवार सुबह 7:30 बजे एक बस 30 फीट गहरी नहर में जा गिरी। बस को क्रेन से बाहर निकाला जा रहा है, इसमें से 25 शव निकालकर संजय गांधी अस्पताल भेजे गए हैं। आइजी उमेश जोगा ने यह जानकारी दी है। इसके पहले हादसे के तुरंत बाद तैरकर बाहर आ रहे 7 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया था। नहर इतनी गहरी है कि बस पूरी तरह उसमें डूब गई है, गोताखोरों और पुलिस प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी में खोज निकाला, अब क्रेन के जरिए बस को बाहर निकाला जा रहा है। बाणसागर डैम से निकलने वाले पानी को बंद करा दिया गया है, जिससे बस को तेज बहाव से रोका जा सके। बताया गया है कि बस में बघवार, चोरगढ़ी समेत आसपास के भी यात्री सवार थे। बस हादसे को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी कलेक्टर से बात की है। सीएम ने आज भोपाल में होने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना के गृहप्रवेशम कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। दो मंत्री तुलसीराम पटेल और रामखेलावन पटेल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Exit mobile version