Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री की सभा में बोले लालसिंह आर्य, ताली बजाने से भागता है कोरोना

15 10 2020 lalsingh arya bhind

Bhind News भिंड। कोरोना महामारी से जीतने के लिए पूरी दुनिया वैक्सीन पर काम कर रही है। इसी बीच गुरुवार को मालनपुर में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बेतुका बयान दिया।

सभा में आर्य को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अभिनंदन के लिए लोगों से तालियां बजाने के लिए कहा।

इसी बीच आर्य ने कहा ताली बजाना तो योगा होता है। इससे कोरोना भी भागता है। इसके बाद आर्य ने अपना भाषण शुरू किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने मालनपुर और मेहगांव में कहा कांग्रेस बौरा सी गई है। कमल नाथ यह नहीं समझ पाए कि कैसे दिग्विजय सिंह की कलाकारी से उनकी सरकार चली गई। अपन तो 2018 में हार गए। कांग्रेस को 5 सीटें ज्यादा मिलीं। हमने फैसला किया सीट कांग्रेस की ज्यादा हैं, इसलिए कांग्रेस सरकार बनाए। उम्मीद थी 15 साल बाद लौटे हैं ईमानदारी से काम करेंगे, लेकिन ऐसे काम किए कि सवा साल में पापों का घड़ा भर गया। हम तो सोचते नहीं थे, लेकिन सवा साल बाद फिर मुख्यमंत्री बन गए।

Exit mobile version