Site icon Yashbharat.com

CM के अभिनंदन में शामिल होंगी कटनी के महिला संगठन और महिला मोर्चा

IMG 20171210 WA0017

IMG 20171210 WA0018बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों को फॉंसी के कानून को भाजपा ने बताया साहसिक निर्णय

कटनी । भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई । बैठक में 14 दिसंबर को भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन प्रदेश भर के सामाजिक संगठन करेंगे, इसी तारतम्य में जिले के सामाजिक संगठन और महिला मोर्चो द्वारा भी अभिनंदन किया जायेगा, इस हेतु तैयारी बैठक आयोजित की गई ।

13 दिसंबर की शाम महिलांये मुख्यमंत्री अभिनंदन हेतु भोपाल केे लिये रवाना होंगी । ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ठोस कदम उठाते हुए बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के विरूद्व कठोरतम कानून  फॉसी का प्रावधान करने वाले कानून को अमलीजामा पहना दिया है ।

    बैठक  में भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी महापौर शशांक श्रीवास्तव,जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग,मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति भावना सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण जैन,पूर्व महापौर रूकमणि बर्मन ने अपने विचार रखे ।

इसके पहले सभी अतिथियों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता,डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्रों पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्जवलित किया,बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमति शीला राय तथा आभार प्रदर्शन मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शिल्पी सोनी ने किया । बैठक में हीरामणि बरसैंया,नीलिमा झा,प्रीति खरे,पूजा राय,मनीषा प्यासी,आयुषी जार,अर्चना सोनी,प्रीति सूरी,शांति यादव,सुशीला सिंह,ममता सिंह,रचना सिंह, माया विश्वकर्मा, संगीता लोधी,ज्योति दीक्षित,सपना सेन,कृतिका सेन,राधा विश्वकर्मा,पुष्पलता नायक,उषा त्रिसोलिया,उर्मिला कोल,रीना कोल,चांदनी कोल,रीता बर्मन,निशा कुमारी सिन्हा,धनवती गुरूंग,शशि दुबे, आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

Exit mobile version