सतना । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को सतना मे सतना और कटनी जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको और तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन मे हितलाभ वितरित करेंगे। सतना हवाई पट्टी स्थित मैत्री पार्क के पास विशाल ग्राउण्ड में आयोजित सम्मेलन मे असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिको को पंजीयन पत्र के साथ ही पात्रतानुसार शासकीय योजनाओ का लाभ दिया जायेगा।
इसी प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहको को चरण पादुका योजना के तहत पुरूष संग्राहको को एक जोडी जूता तथा महिला संग्राहको को चप्पल की जोडी और साड़ी तथा पानी की बोतल वितरित की जायेगी। इस अवसर पर वनाधिकार अधिनियम के तहत वनवासियो को भू-अधिकार पत्र तथा लगभग 30 हजार आवासीय पट्टे भी वितरित किये जायेगे।
76 करोड 45 लाख के कार्यो का लोर्कापण –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 मई को सतना जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको और तेंदूपत्ता संग्राहको के संयुक्त सम्मेलन में सतना जिले के 76 करोड 45 लाख रूपये लागत के 4 निर्माण कार्यो का लोर्कापण और 61 करोड 54 लाख रूपये लागत के तीन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन शिलान्यास करेगें।
इसके अनुसार लोर्कापण होने वाले कार्यो में 430 लाख रूपये लागत का केन्द्रीय जेल सतना का निर्माण कार्य, 4 करोड लागत की नवनिर्मित ट्रामा सेन्टल यूनिट जिला चिकित्सालय सतना, 32 करोड 33 लाख रूपये लागत के कृपालपुर रामस्थान बाबूपुर मार्ग लम्बाई 14.44 कि.मी. और 35 करोड 82 लाख रूपये लागत की नवनिर्मित अमरपाटन-रामपुर मार्ग शामिल है।
भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यो में 48 करोड 64 लाख रूपये लागत के झुकेही रेलवे स्टेशन से डेलहा व्हाया गढवा विनैयका सेमरा सगमनिया सरलानगर मार्ग, 2 करोड 92 लाख रूपये लागत का जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र सतना का भवन और 10 करोड 28 लाख रूपये की मुख्यमंत्री ग्राम नल-जल योजना ग्राम भाजीखेरा, रीहुल (नागौद) पालदेव, पगारकला किटहा (मझगवां, रनेही भैंसवार मौहार (सोहावल) की 8 नल जल योजना शामिल है।
तेंदूपत्ता संग्राहको को 8.21 करोड का बोनस बटेंगा –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में 31 मई को सतना जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको और तेंदूपत्ता संग्राहको के आयोजित संयुक्त सम्मेलन में सतना जिले के 42 प्राथमिक वनोपज समितियों के 31 हजार 841 कार्डधारी परिवारों को वर्ष 2016 का तेन्दूपत्ता बोनस राशि 8.21 करोड रूपये का खातों में वितरण किया जायेगा।
तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका योजना में 36 हजार 893 पुरूष संग्राहकों को एक-एक जोडी जूता और 37 हजार 24 महिला संग्राहकों को एक-एक जोडी चप्पल और साडी का वितरण किया जायेगा। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 73 हजार 917 पानी की वाटल का वितरण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत सतना जिले में असंगठित क्षेत्र के 4 लाख 96 हजार 681 श्रमिको का अब तक पंजीयन किया जा चुका है। इन पंजीकृत श्रमिको मे से 3 लाख 63 हजार 863 श्रमिको का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियो के सम्मेलन में पात्रतानुसार असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को शासकीय योजनाओ के हितलाभ का वितरण किया जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के हितग्राहियो को रजिस्ट्रेशन कार्ड भी वितरित किया जायेगा।
-
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Satna Rain & Railway News: शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार; सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, ट्रैक पर पानी भरने से 11 से अधिक ट्रेनें प्रभावित -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज -
भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा -
पति की प्रेमिका ने ही रची थी राखी की हत्या की साजिश; रातीबड़ पुलिस ने खोला मर्डर केस, दो आरोपी गिरफ्तार -
54 दिन की जंग, PGI में टूटी सांसें: 1.46 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत, सेक्टर-34 से अगवा कर पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया था; आरोपी अब भी फरार - हनुमान प्रतिमा से 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट उतार ले गए चोर, पुराने जिला न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी
-
कटनी में 25 सितंबर को गणेश विसर्जन पर रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
