मिस वर्ल्‍ड 2017 मानुषी छिल्‍लर ने दीपिका पादुकोण के …

india 2017 manushi chillar crowned miss world 1bfb8e7a cce3 11e7 869c 1f24c33974c8

भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारतीयों का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। मानुषी के पिता मित्रबसु पेशे से साइंटिस्ट हैं जो फिलहाल डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम कर रहे हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट ऑफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। मानुषी की मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद से चारों तरफ उसकी तारीफें हो रही हैं। उनके तमाम तरह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो यूट्यूब पर चर्चित हो गया है जिसमें मानुषी संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म रामलीला के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

फिल्म में इस गाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने डांस किया था और यह गाना खूब लोकप्रिय हुआ था। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और खूब लोकप्रिय हुई। जहां तक बात इस मानुषी वाले वीडियो की है तो बताया जा रहा है कि यह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ही वीडियो है जब सभी देश की कंटेस्टेंट्स को गानों पर परफॉर्म करना था। मानुषी ने खूबसूरत घाघरा पहना हुआ है। वह किसी प्रोफेश्नल डांसर की तरह स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हुआ था। वह 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। इस कॉम्पिटिशन में पहली रनअप मिस इंग्लैंड स्टेफ्नी हिल रहीं। जबकि सेकंड रनर अप पर मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया।