Site icon Yashbharat.com

आपस में टकराईं दो ट्रेनें, हादसे में 32 की मौत, 91 घायल, राहत और बचाव अभियान जारी

train collision in egypt

काहिरा, एजेंसियां। दक्षिणी मिस्र में शुक्रवार को हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में करीब 32 लोगों की मौत हो गई है जबकि 91 लोग जख्‍मी बताए जाते हैं। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को दक्षिणी मिस्र में दो ट्रेनें टकरा जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राजधानी काहिरा के दक्षिण में 460 किलोमीटर दूर सोहाग प्रांत के तहता जिले में हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Exit mobile version