Site icon Yashbharat.com

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा 10 की मौत

2017 12image 09 31 248753530accident2 ll

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक भयानक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई व कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
yashbharat
जानकारी के अनुसार गढ़वा गांव से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर बच्चे का मुड़न कराने के लिए चुनार जा रहे थे। ट्रैक्टर के ड्राइवर आनंद कुमार पटेल ने बताया कि उसके भांजे का मुंडन शीतला धाम में सोमवार को होना था, इसलिए वह अपनी ट्रैक्टर से परिजनों को लेकर भांवा अपनी बहन को लेने जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी और सीओ आपरेशन के पी सिंह ने मौके पर पहुंच कर हादसे का जायजा लिया। हादसे से गुस्साए गांव वालों ने रोड जाम कर हंगामा करना शुरु कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version