Site icon Yashbharat.com

मिनी तीरंदाजी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में जबलपुर का दबदबा

yb31

जबलपुर। रानीताल खेल परिसर स्थित आधुनिक सुविधाओं से लवरेज तीरंदाजी कोर्ट में मध्यप्रदेश तीरंदाजी संघ एवं जिला तीरंदाजी संघ द्वारा मप्र तीरंदाजी अकादमी के सहयोग से खेली जा रही 10 वीं मिनी तीरंदाजी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मप्र तीरंदाजी संघ की सचिव प्रो. प्रीति जैन और एम विनोद कुमार एजी आडिट ने किया। प्रतियोगिता के चीफ टैक्रीकल डायरेक्टर रिचपाल सिंह के मार्ग दर्शन में खेली जा रही प्रतियोगिता में 100 खिलाड़ी और 9 वर्ष आयु वर्ग के 15 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान 9 वर्ष आयु वर्ग की टीम का चयन किया जाएगा। पहले दिन से ही जबलपुर के िालाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।  इंडियन राउण्ड के बालक वर्ग में शिवांग शर्मा जबलपुर प्रथम, अपूर्व यादव जबलपुर द्वितीय, दक्ष अग्रवाल भोपाल तृतीय रहे। जबकि बालिकाओं में जबलपुर की राजनंदनी प्रथम, लक्षित द्वितीय, प्रिया तुतीय रहीं। रिकर्व में बालक वर्ग में प्रांजल अग्रवाल जबलपुर प्रथम,अमितकुमार दूसरे और हर्ष सिकरवार तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में अनुष्का श्रीवास्तव जबलपुर प्रथम, विरा द्वितीय और अनीय राय तृतीय रही। क पाउंड वर्ग में- चिराग विधार्थी प्रथम, आशुतोष अहिरवार द्वितीय व इशान सिशोदिया तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुराध अहिरवार प्रथम, सबिका जैदी द्वितीय व निकिता तृतीय रहीं।

Exit mobile version