MPBSE Exam 2020 : भोपाल (यशभारत)। मैडम, बोर्ड परीक्षा अब कब से शुरू होगी, घर से बाहर तो नहीं निकल रहे हैं, लेकिन डर बहुत लग रहा है। कुछ इस तरह के प्रश्न माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा गुरुवार शुरू की गई हेल्पलाइन में विद्यार्थियों ने पूछे।
कोरोना के कारण माशिमं की हेल्पलाइन बंद कर दी गई थी। मंडल ने इस सेवर को वर्क फ्रॉम होम के तहत ऐप के माध्यम से घर से शुरू किया गया है। इसमें सभी काउंसलर अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर घर से ही काउंसिलिंग कर रही हैं।
गुरुवार को पहले दिन एप पर करीब 1500 कॉल आए। सभी कॉल में विद्यार्थियों का एक ही प्रश्न था कि परीक्षा कब से शुरू होगी। इस एप पर भी विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर 18002330175 फोन कर काउंसलर से अपने प्रश्न पूछे सकते हैं। इस ऐप से विद्यार्थियों को घर से काउंसलर उनकी समस्याओं को सुलझा रही हैं। एक जनवरी से शुरू हुई इस हेल्पलाइन में अब तक करीब 25 हजार कॉल आ चुके हैं। इसमें काउंसलर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपाय भी बता रही हैं।

