मायावती को नसीहत- ‘आजम की आंखें एक्सरे जैसी, नहीं पता आपको कहां-कहां देखेंगे’


यूपी । यूपी के रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने बसपा सुप्रीमो मायावती को आजम खान से बच कर रहने की सलाह दी है. जयाप्रदा ने कहा, ‘मेरे कपड़ों पर टिप्पणी करने वाले आजम खान की आंखें एक्सरे जैसी हैं, वो आपके(मायावती) ऊपर कहां-कहां निगाह डालकर देखेंगे मुझे पता नहीं है.’ बता दें कि जब से बीजेपी ने जयप्रदा को रामपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है दोनों में जुबानी जंग तेज हो गई है.

जयाप्रदा ने कहा, ‘आज़म खां साहब ने मेरे ऊपर टिप्पणी करते हैं. मेरे ऊपर हमला करते हैं. मेरी अश्लील तस्वीरें घुमाने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो मायावती को सोच-समझकर उनका प्रचार करना चाहिए.’ आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आजम खान ने जयाप्रदा के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था.

रामपुर में जयप्रदा के समर्थन में अमर सिंह ने की जनसभा, आजम खान पर साधा निशाना

आजम खान के बयान से आहत जयाप्रदा ने कहा था, ‘एक भाई बहन की ओर देखकर बोलता है, आप किस तरह के कपड़े पहने हो, अंदर क्या पहने हो, बाहर क्या पहने हो, किस रंग के पहने हो. ये मैं आपको बताने की जरूरत नहीं समझती’.

भाजपा प्रत्याशी ने कहा, ‘मैं आहत हूं, दुखी हूं. एक बहन आपको भाई मानती है और आप अभद्र शब्द बोलते हो.’ उन्होंने कहा, ‘ये बहन के खून के आंसू हैं. आपको ये अभिशाप है. आजम साहब, आपको चुनौती दे रही हूं रामपुर छोड़कर नहीं जाऊंगी और मैं रामपुर में रहकर आपको सबक सिखाऊंगी.’

Exit mobile version