Site icon Yashbharat.com

माफिया के विरुद्ध जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: तीन करोड़ की छह हजार वर्ग फुट शासकीय भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

IMG 20201213 WA0010

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में माफिया के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रविवार को जबलपुर में एक और बड़ी कार्यवाही की गई । अभियान के तहत घमापुर चौक के पास भानतलैया में मोनू सोनकर द्वारा करीब ढाई हजार वर्गफुट जमीन पर किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया बल्कि उसके कब्जे से लगभग छह हजार वर्गफुट शासकीय भूमि को भी मुक्त कराया गया है ।

अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये है । कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से से यह कार्यवाही की गई l कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एसडीएम पाटन एवं रांझी आशीष पांडे सी एस पी रामाधार भारद्वाज के नेतृत्व में की गई । मौके पर हनुमानताल थाना घमापुर थाना रांझी थाना  प्रभारी एवं नगर निगम का अमला भी मौजूद था।

Exit mobile version