कटनी । हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।बगैर मानसिक स्वास्थ्य के सच्चा शारीरिक स्वास्थ्य नहीं हो सकता है।”
मानसिक तौर पर हमारी थकान हमें तनाव और चिंता की ओर धकेलती है और यही जब ज्यादा बढ़ जाए तो डिप्रेशन यानी अवसाद का रूप ले लेता है।
शारीरिक परेशानियों की ओर तो हमारा ध्यान जाता है, लेकिन मानसिक परेशानियों को लेकर हमलोग बहुत जागरूक नहीं होते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से ही हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर आज जिला चिकित्सालय कतनो में मानसिक रोग उपचार शिविर का आइजन किया गया। जिसमे 23 मानसिक रोगियों का परीक्षण कर उपचार हेतु परामर्श दिया गया। साथ ही कोविड 19 संक्रमित से भी सम्पर्क कर उन्हें अवसाद से बचने ओ पॉजिटिव सोच के साथ बिमारी से उबरने हेतु ट्रीटमेंट दिया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ एच पी सोनी, डॉ प्रकाश चन्द्र ताम्रकार, नोडल अधिकारी डॉ अमित प्यासी, डॉ अमरीन नाज सहित मेट्रन कमला चौधरी, सरस्वती साहू, बहोइमि मुंजारे नर्स की सहभागिता रही।
सभी ने प्रेरक और जागरूकता संदेशों के साथ अपनों को शुभकामनाएं प्रेशित की

