भोपाल । माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल पिछले दिनों घोषित कर दिया है। इसके मुताबिक हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 1 मार्च से और हाईस्कूल परीक्षाएं 5 मार्च से होंगी। इस साल की परीक्षाएं सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के जैसे होंगी।
परीक्षा शुरू होने से 5 मिनट पहले ही लिफाफा खोलकर प्रश्नपत्र बांटे जाएंगे। माशिमं अफसरों के मुताबिक ऐसा करने से ऑब्जेक्टिव प्रश्न सहित अन्य प्रश्नों को वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया से नहीं भेजा जा सकेगा और नकल की संभावना भी खत्म होगी। परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होंगी। बधाों को सुबह 8.45 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। 8.50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं बांटेंगे और 8.55 बजे बधाों को पर्चे दिए जाएंगे।
प्राइवेट प्रैक्टिकल परीक्षाएं
नियमित विद्यार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी से 26 फरवरी जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं उन्हें दिए जाने वाले परीक्षा केंद्र पर 7 मार्च से 31 मार्च के बीच होगी।
74 केंद्रों में होगी परीक्षा
जिले में शिक्षा विभाग ने 74 केंद्रों में परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसमें सभी निजी स्कूल के केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. एसएन तिवारी ने बताया कि 10वीं में 26 हजार और 12वीं में 18 हजार बधो परीक्षा में शामिल होंगे।
हाईस्कूल परीक्षा 5 से 31 मार्च तक
5 मार्च : तृतीय भाषा (सामान्य): संस्कृत , उर्दू , मराठी, बंगाली, गुजराती आदि
9 मार्च : गणित
13 मार्च : सामाजिक विज्ञान
16 मार्च : विज्ञान
21 मार्च : द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) अंग्रेजी
24 मार्च : द्वितीय व तृतीय भाषा (सामान्य) हिंदी
27 मार्च : विशिष्ट भाषा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत , उर्दू
31 मार्च : (नेशनलस्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) आईटी, आईटीईएस, सिक्युरिटी वोकेशनल, ब्यूटी एंड वेलनेस, बैंकिंग एंड फोइनेंशियल सर्विसेज, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, रिटेल, ट्रेवल एंड टूरिज्म।
हायर सेकंडरी परीक्षा 1 मार्च से 03 अप्रैल तक
– 1 मार्च : विशिष्ट भाषा हिंदी वोकेशनल छात्रों सहित
– 7 मार्च :विशिष्ट भाषा संस्कृत
– 8 मार्च :विशिष्ट भाषा अंग्रेजी वोकेशनल सहित
– 10 मार्च : द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत , मराठी, उर्दू वोकेशनल सहित
– 12 मार्च : अर्थशास्त्र, प्रथम प्रश्न-पत्र वोकेशनल
– 13 मार्च भारतीय संगीत
– 14 मार्च : इतिहास, फिजिक्स, व्यवसाय अध्ययन, एलीमेंट्री ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
– 15 मार्च : ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
– 17 मार्च बॉयोलॉजी
– 20 मार्चः हायर मैथमेटिक्स
– 22 मार्च : राजनीति शास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, व्यावसायिक अर्थ शास्त्र, द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स
– 23 मार्च : बॉयोटेक्नालॉजी
– 26 मार्च : भूगोल,केमेस्ट्री,क्रॉप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स ।
– 27 मार्च : नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क आईटी, सिक्युरिटी वोकेशनल।
– 28 मार्च : बुक-कीपिंग एंड एकाउंटेंसी
– 31 मार्च : समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि (मानविकी), होम साइंस, एन्वाय रमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट-इंटरप्रेनुअरशिप फाउंडेशन कोर्स ।
– 2 अप्रैल : इंफॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
– 3 अप्रैल : विशिष्ट भाषा उर्दू
