Site icon Yashbharat.com

मांडवा बस्ती हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

yashbharatnews

जबलपुर, मुनप्र। गोरखपुर थानांतर्गत रामपुर मांडवा बस्ती में मंदिर के सामने पी रहे दो युवकों को समीप ही रहने वाले एक युवक ने मना किया तो दोनों युवकों ने मिलकर उसपर चाकू से दनादन हमले कर दिये। जिससे उसके पेट ओर सीने में घातक चोटें आयी हैं ओर उसकी मौत हो गयी।

घटना शनिवार करीब साढ़े चार बजे की बतायी गयी है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गयी थी और किसी तरह मामले को शांत कराया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये थे जिन्हे तलाशने के लिए पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिया गया। और पुलिस टीम ने दो आरोपियों राजा तिवारी और भूरा नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

जबकिइनके तीसरे साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकेारी के अनुसार शिवाजी नगर मांडवा बस्ती निवासी 18 वर्षीय रोहित सेन ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ले के ही रहने वाले भूरा उर्फ इस्माइ्रल तथा राजा तिवारी बैठकर शराब पी रहे थे। रोहित के अनुसार इसी दौरान उसका बड़ा भाई सत्यम सेन वहां से गुजरा जिसमे इस्माईल ओर राजा को मंदिर के पास बैठकर शराब पीने से मना किया इस बात पर भूरा और राजा भड़क गये तथा दोनों ने चाकू निकालकर सत्यम पर हमला बोल दिया।

सत्यम के पेट सीने में गंभीर चोट पहुंची जिसके कारण वह तड़पने लगा इसी बीच दोनों आरोपी वहां से भाग निकले बाद में मोहल्ले वालों ने घटना कीस ूचना पुलिस को दी। रोहित मौके पर पहुंचा और खून से लतपथ सत्यम को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले गया लेकिन शाम साढ़े छ बजे सत्यम की उपचारके दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने राजा तिवारी और भूरा तथा उसक ेसाथीके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दो आरोपी तो पुलिस के हाथ लग गये लेकिन एक आरोपी की तलाश अभी भी पुलिस को है।

Exit mobile version