Monday, April 20, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

महिला सिपाही के साथ लव, सेक्स और धोखा… गर्भवती होने पर अपनाने से किया इनकार

आजमगढ़  इश्क में धोखा तो आम बात हो चुकी है, लेकिन यहां मामला सिर्फ धोखे का नहीं, बल्कि लाखों रुपए की हेराफेरी और गर्भवती प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने करने का है. प्रेमिका भी कोई आम नहीं, बल्कि पुलिस की आरक्षी (Constable) थी. एक अनपढ़ ने खुद को बैंक मैनेजर (Bank Manager) बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर न केवल महिला सिपाही से कथित शादी कर चार साल तक मस्‍ती की, बल्कि एक कार और लाखों रुपए भी ऐंठ लिए. हद तो तब हो गई जब उसने प्रेमिका को गर्भवती करने के बाद अपनाने से इनकार कर दिया.

प्रेमिका ने कर ली आत्‍महत्‍या
मजबूर प्रेमिका ने खुद तो मौत को गले लगाया ही, साथ ही गर्भ में पल रहा बच्चा भी असमय काल के गाल में समा गया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने आरक्षी का मोबाइल खंगाला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

चैट हिस्ट्री से खुली पोल

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शाहमदपुर गांव निवासी पूजा सिंह 2018 बैच की महिला आरक्षी थी. वह फरवरी 2019 से फूलपुर कोतवाली में तैनात थी. वह फूलपुर कस्बा में स्थित स्टेट बैंक के पास किराए के मकान में रहती थी. पूजा का शव उसके आवास में 7 फरवरी को फंदे से लटका पाया गया था. उस समय पूजा का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा पाई थी. विवेचना के दौरान जब मोबाइल की सीडीआर और चैट हिस्ट्री खंगाली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस ने जब प्रेमी की कुंडली खंगाली तो सारे राज से पर्दा उठ गया.

बैंक मैनेजर का ड्राइवर था आरोपी
एएसपी ग्रामीण नागेंद्र सिंह के मुताबिक आरक्षी का प्रेमी अविनाश कुमार वाराणसी के लंका का रहने वाला था. चार साल पहले 2016 में जब पूजा वाराणसी में पढ़ती थी, तब वह एक निजी बैंक के मैनेजर का वाहन चलाता था. उसी दौरान उसने खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए पूजा को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना डाले. इसी बीच 2018 में पूजा यूपी पुलिस में भर्ती हो गई. इसके बाद भी दोनों का संबंध बरकरार रहा. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पूजा की तैनाती फूलपुर कोतवाली में हो गई. उसे कोतवाली में आवास भी मिला, लेकिन प्रेमी से मिलने के लिए उसने थाने के बाहर रहना मुनासिब समझा. अविनाश अक्सर उसके कमरे पर कई दिनों तक रहता था. इस दौरान कथित तौर पर दोनों ने शादी भी कर ली. खुद को अविनाश की पत्नी मान बैठी पूजा ने उसे लोन लेकर एक कार दिलाई और फिर पांच लाख रुपए भी दिए….और यह बात सुनकर दूरी बनाने लगा प्रेमी
हाल ही में पूजा गर्भवती हो गई और जब इस बात की जानकारी अविनाश को हुई, तो वह उससे दूरी बनाने लगा. पूजा ने दबाव बनाया तो उसने परिवार के सामने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया. मजबूर होकर पूजा ने लोकलाज के भय से गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ खुद को भी मिटाने का फैसला कर लिया. बीती 7 फरवरी को भी उसने अविनाश से बात की और इसके बाद मोबाइल बंद कर मौत को गले लगा लिया. इसी के साथ इस प्रेम कहानी का अंत हो गया. पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि अब पुलिस आरोपी का भी डीएनए कराएगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम