Site icon Yashbharat.com

महिला विधायक से भरी सभा में छेड़खानी, युवक को मारा थप्पड़

bihar women mla

बिहार के राजापाकर के भलुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय महिला विधायक प्रतिमा कुमारी के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। अश्लील हरकतें करता हुआ एक युवक मंच पर चढ़ गया और विधायक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। 

इससे नाराज विधायक ने उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि भलुई में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया था और इस उद्घाटन समारोह में विधायक आमंत्रित थीं। विधायक प्रतिमा ने बताया कि कार्यक्रम के मंच पर मेरे अलावा महुआ के विधायक मुकेश रोशन सहित इलाके के कई लोग मौजूद थे। 

मैंने देखा कि एक शख्स लगातार मुझे अश्लील इशारे कर रहा है। महिला ने आगे बताया कि बार-बार वह सामने से यही हरकत दोहरा रहा था। इसके बाद मैंने अपनी नजरें हटा लीं लेकिन शख्स ने हद पार कर दी, जब वो मंच पर चढ़ गया और उसने मेरे साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।

इसके बाद मेरे लिए सहन करना मुश्किल हो गया और मंच से नीचे उतरकर उस शख्स को करारा तमाचा मारा। ये मामला 30 जनवरी का है और विधायक ने कहा कि वह एसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगी। 

उन्होंने कहा कि बेशक ये शख्स मेरे क्षेत्र का है लेकिन उसकी हरकत समाज में महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को दर्शाता है। प्रतिमा कुमारी ने कहा कि घटना के बाद कुछ लोगों ने फोन कर कहा कि आपको विधायक इसलिए नहीं बनाया कि लोग आपसे थप्पड़ खाएं। 

इस पर महिला विधायक ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कहीं ज्यादा दुख फोन करने वाली की सोच, मानसिकता से हुआ है। आरोपी को मंदबुद्धि बताकर प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश की गई। इसके बाद महिला विधायक ने कहा कि किसी ने फोन कर जानकारी दी कि आरोपी चार बच्चों का बाप है। 

Exit mobile version