महिला नसबंदी हितग्राही के नहीं हो रहा भुगतान,आशा कार्यकर्ता भी वेतन के लिये पेरशान
जबलपुर। म.प्र. अनुजा-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष योगेश चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डम ब्लाक में आशा कार्यकर्ताओं को विगत दो माह से वेतन अप्राप्त है। वर्ष 2016 से जहां एक ओर फील्ड कर्मचारियों को एल.टी.टी. लक्ष्य दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ महिला नसबंदी हितग्राहियों को एलटीटी लक्ष्य दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ महिला नसबंदी हितग्राहियों को अभी तक उनकी राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण संबंधित कर्मचारियों को लक्ष्य पूर्ति करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसके बावजूद लक्ष्य पूर्ण करने का दबाव बनाया जा रहा है7 अब इन कर्मचारियों की समस्या ये है कि जब पूर्व हितग्राहियों को उनकी राशि नहीं प्राप्त हो पाई है तो नये हितग्राहियों का विश्वास घट रहा है। अब ये कर्मचारियों विभाग एवं महिला नसबंदी हितग्राहियों दानों के बुरी तरह फॅसे हुये है। संघ के अजय सोनकर, योगेश चौधरी, अजमेर तेकाम, राजेन्द्र तेकाम, नरेन्द्र उईके, राकेश समुन्द्र, पवन बावरिया, धमेन्द्र कुकरेले, सुभाष खण्डारे, ऐबू डेविड, हरीशचंद्र महोबिया, महेश चौधरी, दालचंद ।