Site icon Yashbharat.com

महिला को रेल पटरी पर ढकेल चुपचाप आगे बढ़ गया यह शख्स, वीडियो वायरल

Train Accident

चीन में महिला को रेल पटरी पर ढकेलने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को पीछे से धक्का देकर उसे पटरी पर गिरा देता है। घटना के बाद वहां ऐसे चुपचाप निकलने लगता है, जैसे वह कुछ जानता ही न हो। प्लैटफॉर्म से नीचे गिरने पर महिला के चोटें आई हैं। नजदीक के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना हॉन्ग कॉन्ग के युएन लॉन्ग स्टेशन की है। सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई फुटेज के मुताबिक, प्लैटफॉर्म पर एक महिला कर्मचारी खड़ी होती है। वह आगे की तरफ आ रही होती है। पीछे से अधेड़ उम्र का शख्स आ रहा होता है। महिला तभी सामने वाले प्लैटफॉर्म पर खड़ी एक अन्य महिला सहयोगी से बात करने लगती है। अचानक वह उसे धक्का देता है और आगे ऐसे बढ़ जाता है, मानो कुछ हुआ ही न हो। इधर, ट्रैक पर गिरी महिला दर्द से चीख रही होती है। प्लैटफॉर्म पर मौजूद लोग उसे वहां से निकालते हैं और फौरन अस्पताल पहुंचाते हैं।

Exit mobile version