Site icon Yashbharat.com

महिला का आरोप-राम रहीम के खिलाफ गवाही देने के लिए बनाया जा रहा दबाव

Gurmeet ram raheem

पंचकुला- एक महिला ने आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह द्वारा उस पर गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ फर्जी आरोप लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। राम रहीम दो महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। यह आरोप ऐसे समय लगा है जब खट्टा सिंह ने पत्रकार राम चंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्याओं में गुरमीत सिंह के खिलाफ गवाही के लिए याचिका दायर की है। खट्टा सिंह की भतीजी होने का दावा करने वाली सुमिंदर कौर ने आरोप लगाया कि सिरसा स्थित डेरा प्रमुख के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। कौर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, खट्टा सिंह डेरा को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने मुझे शामिल करने की कोशिश की, लेकिन जब मैंने उनकी नहीं सुनी तो मुझे धमकाया गया और मुझ पर हमला हुआ। उन्होंने मुझे अगवा करने की भी कोशिश की। लेकिन दूसरी ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया। खटटर सिंह और उनकी भतीजी आपस में भिड़ने को तैयार है।

Exit mobile version