Site icon Yashbharat.com

महिला अधिकारी ने ग्रुप में सेंड कर दी पोर्न वीडियो क्लिप, फिर क्या हुआ

hony trape katni 19 sep

जबलपुर। संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय के व्हाटसएप ग्रुप में उस समय चर्चाओं का दौर शुरू हो गया जब एक महिला सहायक संचालक ने 40 सेकंड की अश्लील मूवी की क्लिप सेंड कर दी। ग्रुप में शामिल अधिकारी और शिक्षक उस वक्त हैरान हो गए जब महिला सहायक संचालक ने क्लिप को डिलीट किए बिना ही ग्रुप छोड़ दिया। इस घटना के बाद महिला सहायक संचालक से दूरभाष में चर्चा करना चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ग्रुपों में लिए जा रहे चटकारें
अश्लील वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। शिक्षक भी ग्रुपों में वीडियो पोस्ट कर चटकारे ले रहे हैं। कुछ इस पर आपत्ति तो कुछ संबंधित पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। कर्मचारी संघ, संगठन भी इसे लेकर खफा हो गए हैं, दोषियों पर कार्रवाई कराने की रणनीति बनाने लगे हैं।
बहुत बड़ी गलती है कार्रवाई होगी
शिक्षा विभाग की गतिविधियों के संचालन और कार्ययोजना की जानकारी के लिए बनाए व्हाटसप ग्रुप में लोक शिक्षण संभागीय कार्यालय के महिला से लेकर पुरूष तक के अधिकारी जुड़े हैं। बाबजूद महिला सहायक संचालक ने अश्लील क्लिप सेंड की। इसको लेकर संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण राजेश तिवारी ने खासी नाराजगी दिखाई है उनका कहना है कि सहायक संचालक पर कार्रवाई के लिए संभागायुक्त के साथ विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

मैं बहुत पहले ही ग्रुप छोड़ चुका था लेकिन जानकारी प्राप्त हुई कि सहायक संचालक 40 सेकंड की अश्लील क्लिप सेंड की है। इस बारे में सहायक संचालक से संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण

Exit mobile version