Site icon Yashbharat.com

महिलाओं को करता था वीडियो कॉल रिसीव होते ही…

Ten Ten Close Friends only app

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से 26 साल के सलमान को अश्‍लील मेसेज/विडियो भेजने के आरोप में अरेस्‍ट किया है. वह सफदरजंग एंक्‍लेव में रहनी वाली पूर्वोत्‍तर की एक लड़की को तंग कर रहा था. लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे एक अनजान नंबर से विडियो कॉल आई. जब उसने फोन उठाया तो उधर से शख्‍स ने अपना प्राइवेट पार्ट फ्लैश किया. इसके बाद उसने अपने कई अश्‍लील विडियो भी भेजे.

पुलिस ने जांच के बाद कहा है कि यह शख्‍स कई और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही कर रहा था. आरोपी सलमान का मोबाइल स्‍कैन करने पर पुलिस को पता चला कि उसने कम से कम 30 महिलाओं को इसी तरह के विडियो/मेसेज किए थे.

पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग एंक्‍लेव में रहने वाली लड़की के पास 12 सितंबर को वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई थी. उसने कॉल एक्‍सेप्‍ट की तो कुछ देर बाद सलमान न्‍यूड हो गया. बाद में उसने अपने न्‍यूड विडियोज/फोटोज भेजने शुरू कर दिए. पीड़‍िता ने कोई जवाब नहीं दिया, तब भी सलमान उसे विडियोज भेजता रहा. उसने कई बार पीड़‍िता को विडियो कॉल भी किया लेकिन उसने उठाया नहीं.

पीड़‍िता ने केस दर्ज कराया तो शीलभंग के कानूनों समेत आईटी ऐक्‍ट के तहत भी जांच शुरू हुई. डीसीपी (साउथ-वेस्‍ट) देवेंदर आर्या ने बताया कि फोन नंबर पर राजस्‍थान के कोटा का पता था. एक टीम वहां भेजी गई. जिसके नाम पर नंबर रजिस्‍टर्ड था, उसने बताया कि उसका दोस्‍त सलमान ये सिम कार्ड यूज कर रहा है. सलमान को रोहतक में ट्रैक किया गया और वहीं से अरेस्‍ट किया गया. पूछताछ में सलमान ने कबूल लिया कि उसने वॉट्सऐप के जरिए अनजान लड़कियों को ऐसे तस्वीरें/विडियो भेजे. पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद कर लिया है.

Exit mobile version