महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद का मोदी कैबिनेट से इस्तीफे का एलान, कांग्रेस करेगी बैठक

महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी है। भाजपा और शिवसेना के नियत समय के अंदर सरकार न बनाने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ा दल होने की वजह से भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। हालांकि भाजपा ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने दूसरा सबसे बड़ा दल होने के नाते शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है।

एक तरफ जहां राज्य में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है। वहीं सोमवार को शिवसेना के कोटे से केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभालने वाले अरविंद सावंत ने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

Exit mobile version