मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, यह प्रतिबंध ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग पर लागू नहीं है। इस प्रतिबंध के लागू होने के बाद प्लास्टिक के उपयोग पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके तहत अगर प्लास्टिक उपयोग करते हुए पाए गए तो दुकानदार और लोगों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं दूसरी और तीसरी बार पकड़े जाने पर 25000 रुपए का जुर्माना तय है।
अधिसूचना के मुताबिक, प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनने वाले प्रोडक्ट को बैन किया गया है। इसमें प्लास्टिक बैग, डिस्पोजेबल कप, थर्माकोल की प्लेट, चम्मच, कांटे, चश्मा और कंटेनर शामिल हैं। इसके अलावा प्लास्टिक स्ट्रॉ, पाउच और पैकिंग वाली पन्नी भी राज्य के बैन में शामिल है। सजावट के लिए प्लास्टिक और थर्माकोल का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित है।
बता दें कि राज्य सरकार ने इस साल मार्च में महाराष्ट्र प्लास्टिक और थर्मोकॉल उत्पाद अधिसूचना जारी करने के बाद प्रतिबंध लागू किया था। सरकार ने निर्माताओं, वितरकों और उपभोक्ताओं को अपने मौजूदा स्टॉक का निपटान करने और प्लास्टिक की जगह कुछ और विकल्प के लिए तीन महीने का समय दिया था। हालांकि इस अधिसूचना को प्लास्टिक, पीईटी बोतल और थर्माकोल निर्माता और खुदरा एसोसिएशन ने चुनौती दी थी। इस चुनौती में कहा गया था कि लगाए गए प्रतिबंध मनमाने हैं और कानूनी रूप से गलत हैं, इससे लोगों के घर चलाने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है।
सरकार ने दवाइयों, दूध, खाद्य पदार्थ, कृषि के काम में आने वाले उत्पाद जिन्हें डिस्पोज किया जा सकता है, उनके इस्तेमाल पर बैन नहीं लगाया है। जिन उत्पादों को एक्सपोर्ट किया जाना है, उन पर बैन लागू नहीं है। कचरा निपटाने के लिए भी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन नहीं लगाया गया है।
बता दें कि बारिश के दिनों में मुंबई में जलभराव की समस्या आम बात है। प्लास्टिक की वजह से नाले-सीवर जाम हो जाते हैं, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पकड़ने के लिए करीब 250 इंस्पेक्टर भी नियुक्त किए हैं। देश में पहली बार आम आदमी पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर इतना सख्त बैन लगाया जा रहा है।
-
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
रक्षाबंधन पर भी खुला रहेगा शेयर बाजार: 28 अगस्त को NSE, BSE और MCX में सामान्य रूप से होगा कारोबार -
ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर गंगा किनारे गिरा, 1 पायलट की मौत, दूसरा गंभीर -
DRDO का बड़ा कारनामा: 22,000 फीट की ऊंचाई और -15°C तापमान में पैराशूट का सफल परीक्षण, भारत की बढ़ी ताकत -
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामला: कैबिनेट का फैसला, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी सरकार -
नेस्ले-कोका कोला का विदेश में अलग, भारत में अलग नियम? FSSAI के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जानिए पैकेट पर ‘रेड अलर्ट’ से क्यों पीछे हटा रेगुलेटर -
रक्षाबंधन 2026: शास्त्रों के अनुसार कैसी होनी चाहिए आपकी राखी? जानें किस रक्षासूत्र का क्या है महत्व -
One Nation One Election: 2029 में लागू करने की तैयारी तेज, JPC की बैठक में विपक्ष के तेवर सख्त; जानिए क्या हैं फायदे और चुनौतियां -
अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर सियासी घमासान, सीएम योगी बोले- “राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं”; अजय राय का पलटवार -
‘हर किसी को अपने किए का नतीजा भुगतना पड़ता है’: गोल्डी बराड़ के ऑडियो से साफ हुई निज्जर हत्याकांड की तस्वीर -
बीजेपी का ‘जेन ज़ेड आउटरीच प्रोग्राम’: युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित, स्मृति ईरानी और नितिन नबीन संभालेंगे कमान -
भाजपा का प्रस्ताव: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के 1937 के निर्णय की कड़ी निंदा, राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन का लिया संकल्प -
NH-727 बेतिया-लौरिया मार्ग पर अनियंत्रित बस ने ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत; 5 गंभीर घायल -
विधायकों को फ्री कार देने के फैसले पर सरकार और विपक्ष (DMK) में तीखी बहस -
संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई में घिला: इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस -
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: बिना प्रमोशन के मिलेगा सीधा हाई पे-लेवल, DoPT ने जारी किया नया आदेश -
ईंट का जवाब पत्थर से: इस्लामाबाद की नापाक हरकत पर भारत का एक्शन: दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर -
AC में धमाके से दहला कोलकाता का होटल: दम घुटने से 1 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 9 की मौत, 60 रेस्क्यू -
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन के डोप टेस्ट में गांजा पाए जाने के बाद एअर इंडिया का बड़ा एक्शन; 5,000 से अधिक पायलट्स का होगा ‘साइकोएक्टिव सब्सटेंस’ टेस्ट
