CoronaFEATURED

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाड कोरोना पॉजिटिव, पहले स्टॉफ हुआ था संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण अब राज्य सरकार के मंत्रियों तक पहुंच गया है। हाउसिंग मिनिस्टर जितेंद्र अव्हाड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में जितेंद्र अव्हाड का निजी स्टॉफ भी कोरोना संक्रमित पाया गया था।

स्टॉफ के 14 कर्मचारियों में कोरोना पाया गया था। इसमें मंत्री अव्हाड की सुरक्षा में तैनात 5 पुलिस कॉन्स्टेबल भी शामिल थे। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद मंत्री अव्हाड़ खुद ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

जहां जांच के बाद उनमें कोरोना संक्रमण पाया गया। इसके पूर्व सिक्युरिटी स्टॉफ के कोरोना संक्रमित निकलने पर अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ मंत्री जितेंद्र 1 हफ्ते तक अपने घऱ में ही Quarantine रहे थे।

Back to top button