katni

महापौर ने वरिष्ठ अनुभवी पार्षद शशिकांत तिवारी को किया एमआईसी में शामिल

कटनी । नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने मेयर.इन.काउंसिल का पुनर्गठन किया है।महापौर ने नये सदस्य अनुभवी एवं कर्मठ पार्षद शशिकांत तिवारी को अपनी एमआईसी टीम मे शामिल किया है।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मेयर.इन.काउंसिल का किया पुनर्गठन

महापौर ने नवीन एमआईसी सदस्य शशिकांत तिवारी को एमआईसी में चयनित कर अपेक्षा की है कि एमआईसी की शर्तों और अनुशासन के अनुसार अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें।महापौर ने उन्हें शुभकामनाएं दी तथा जनहित के कार्यों नगर विकास कार्यों के प्रति सजगता से कार्य करने की अपेक्षा की।।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम