Site icon Yashbharat.com

महात्मा गांधी पर विवादित पोस्ट करने वाले अनिल सौमित्र BJP से निलंबित

images 29

भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं था कि भाजपा के एक और नेता ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर‍ दिया है।

साध्वी प्रज्ञा के गुरुवार को नाथराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद साध्वी ने देर शाम अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी। सौमित्र का यह पोस्ट देर रात आया है।

Exit mobile version