महाकुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां

15 दिन पहले से मिलेगी अनारक्षित टिकट केंसिल नहीं होगी
जबलपुर नगर संवाददाता। रेलवे ने प्रयागराज इलाहाबाद में भरने वाले महाकुंभ मेले के लिए विशेष तैयारियां की है जिसके तहत अब मेला के दौरान देश के किसी भी स्टेशन से इलाहाबाद व उसके आसपास के चिन्हित 12 स्टेशनों के लिए 15 दिन पहले ही जाने व वापसी की अनारक्षित टिकट खरीदी जा सकेगी लेकिन इस टिकट को रद्द नहीं कराया जा सकेगा
महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है मेले में पहुंचने के लिए देश के हर कोने से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगीण् साथ ही यात्रियों को मेेले में शामिल होने के लिए महाकुंभ के दौरान 15 दिन पहले अनारक्षित टिकट बुक कराने की सुविधा दी जाएगी हालांकि इस टिकट पर रिफंड सुविधा नहीं मिलेगीरेलवे ने बुकिंग काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए भी इस तरह का प्रावधान किया है रेल मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले साल 11 जनवरी से 6 मार्च के बीच अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले लिए जा सकेंगे।
इन 12 स्टेशनों के लिए रहेगी विशेष सुविधा
देश के किसी भी स्टेशन से महाकुंभ मेले के लिए इलाहाबाद क्षेत्र के 12 स्टेशनों का यात्रा टिकट लिया जा सकेगाण् इनमें मुख्य रूप से इलाहाबाद जंक्शन इलाहाबाद सिटीए नैनीए सूबेदारगंजए रामबाग प्रयाग प्रयागघाट दारागंज फाफामऊ झूसी विध्यांचल छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल हैं रेलवे अधिकारियों के अनुसार जबलपुरए नागपुर बिलासपुरकए मुंबई आदि का कोई यात्री इलाहाबाद मेला क्षेत्र के किसी भी स्टेशन की ओर जाने और वापस आने का टिकट खरीदना चाहता है तो वह 15 दिन पहले टिकट खरीद सकता है।

Exit mobile version