Site icon Yashbharat.com

महाकाल के ज्योतिर्लिंग पर चढ़ेगा सिर्फ RO का पानी: सुप्रीम कोर्ट

consumer court

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग को नुक्सान से बचाने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से दिए गए सुझावों पर आज अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि ज्योतिर्लिंग पर सिर्फ RO का ही पानी चढ़े। साथ ही कोर्ट ने प्रति श्रद्धालु दूध और दूसरी पूजन सामग्री की सीमा सीमित करने का फैसला सुनाया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए कोर्ट ने महाकाल मंदिर की परंपराओं में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

कोर्ट ने तब कहा था कि मंदिर में किस तरह से पूजा-अर्चना हो, यह तय करना कोर्ट का काम नहीं है। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ शिवलिंग को नुकसान से बचाने पर सुनवाई की। पिछले साल अक्तूबर में कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन के तरफ से सुझाए गए कुछ उपायों पर सहमति जताई थी, इसके बाद से शिवलिंग पर RO पानी चढ़ाया जा रहा है।

Exit mobile version