Site icon Yashbharat.com

मल्टीप्लेक्स में फिल्म कब से शुरू होगी

dddd

जबलपुर यभाप्र। अभी तक तय नहीं हो सका है। सिनेमा एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है, लेकिन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने अभी तक फिल्म का लाइसेंस देने की सहमति नहीं दी है। इससे मप्र के मल्टीप्लेक्स में फिल्म शुरू नहीं हो सकी है। मल्टीप्लेक्स में 28 प्रतिशत जीएसटी के अलावा नगरीय निकाय 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स वसूल कर रहा है। इसके अलावा नगर निगम संपत्तिकर, जलकर, स्वच्छता कर, डोर-टू-डोर कलेक्शन का टैक्स लिया जा रहा है। इसका विरोध किया जा रहा है।
हड़ताल वापस : सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन (सीसीसीए) के संचालक ओपी गोयल का कहना है कि दो हड़ताल स्थगित कर दी गईं हैं। फिल्म प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के निर्माताओं से एवं फिल्म वितरकों से चर्चा में कहा गया है कि वे अपनी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए सिनेमाघरों को रिलीज आर्डर भेजें।
बंद होने से हो रहा नुकसान : दशहरा अवकाश पर दर्शकों को फिल्म देखने के लिए नहीं मिली। इससे वह निराश हैं। मल्टीप्लेक्स जाकर दर्शक पूछताछ कर रहे हैं कि फिल्म कब से शुरू होगी। लेकिन उनको वहां कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
कब शुरू होगा, पता नहीं : मल्टीप्लेक्स को कब शुरू कर सकेंगे इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, हड़ताल वापस लेने के बाद जब तक प्रोड्यूसर्स गिल्ड की ओर से लाइसेंस नहीं मिलेगा तब तक फिल्म शुरू नहीं की जा सकती।

Exit mobile version