Site icon Yashbharat.com

ममता बैनर्जी को नामांकन दाखिल कर लौटते समय पैर में लगी चोट, धक्‍का देने का आरोप, BJP ने किया खंडन

20210123 195825

Mamta bangal

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हल्दिया में नामांकन पत्र दाखिल कर ममता वापस नंदीग्राम आकर कई मंदिरों में जाकर पूजा की। इसी दौरान एक मंदिर में दर्शन के बाद निकलते समय ममता के पैर में चोट लग गईं। इसके बाद ममता वापस कोलकाता लौट रहीं हैं। ममता ने इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थी तो उनकी गाड़ी के पास अचानक चार-पांच युवक आकर उनको धक्का दिया, जिसके चलते उनके पैर में गंभीर चोटें आई है। ममता ने मीडिया के सामने कहा कि उन्हें काफी दर्द हो रहा है और पैर फूल गया है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के वक्त मौके पर एक भी स्थानीय पुलिसकर्मी व एसपी मौजूद नहीं थे। उनके साथ रहने वाले सुरक्षाकर्मी सिर्फ मौजूद थे। गुरुवार को वह कालीघाट स्थित अपने आवास से पार्टी का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करने वाली हैं। इस पर बंगाल के बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा है कि क्या यह तालिबान है कि उसके काफिले पर हमला किया गया? विशाल पुलिस बल उसके साथ है। उसके पास कौन हो सकता है? 4 आईपीएस अधिकारी उसकी सुरक्षा प्रभारी हैं और निलंबित किए जाने चाहिए। हमलावर कहीं से नहीं दिखाई देते हैं, उन्हें पकड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह केवल एक नाटक किया है। भारत के चुनाव आयोग ने इस घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया है कि कुछ लोगों द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उन्हें चोट लगी।

Exit mobile version