Site icon Yashbharat.com

ममता बनर्जी ने कहा, मैं पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाऊंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व TMC प्रमुख ममता बनर्जी 30 मई को होने वाले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाएंगी। उन्‍होंने मंगलवार शाम कहा कि ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली जाऊंगी।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, मैं दिल्ली 30 मई को जाऊंगी। मालूम हो कि हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ममता के बीच जुबानी जंग हुई थी।

इतना ही नहीं, ममता ने मोदी को अपना PM मानने से भी इन्कार कर दिया था। जब फणि तूफान से हुए नुकसान को लेकर मोदी ने फोन किया तो ममता फोन भी नहीं उठाया।

देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को केंद्र की ओर से उक्‍त कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसे लेकर पीएमओ की ओर से राज्य सचिवालय नवान्न में आमंत्रण पत्र आया है। इस पर ममता ने रजामंदी जाहिर की है।

मंगलवार को इस बाबत नवान्न से निकलने के दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि यह एक संवैधानिक सौजन्यता है। लिहाजा मैं समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहीं हूं।

Exit mobile version