ममता का मोदी को जवाब- तोहफा और मिठाई भेजी होगी, वोट एक भी नहीं दूंगी
न्यूज डेस्क।मोदी को जवाब- तोहफा और मिठाई भेजी होगी, वोट एक भी नहीं दूंगी पीएम ने कहा था कि ममता बनर्जी उन्हें कुर्ते और मिठाई भेजती हैं.
ममता का मोदी को जवाब- तोहफा और मिठाई भेजी होगी, वोट एक भी नहीं दूंगी पीएम ने कहा था कि ममता बनर्जी उन्हें कुर्ते और मिठाई भेजती हैं.
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक खास इंटरव्यू में खुद से जुड़ी कई निजी बातें शेयर की. पीएम ने कहा कि ममता बनर्जी उन्हें कुर्ते और मिठाई भेजती हैं.
पीएम मोदी के इस बयान पर ममता बनर्जी ने जवाब दिया है. ममता ने ना हुगली जिले में एक चुनावी सभा में पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि भले ही मैं लोगों को रसगुल्ला भेजती हूं. मैं पूजा के दौरान उन्हें उपहार भी भेजती हूं और चाय पिलाती हूं, लेकिन मैं उन्हें एक भी वोट नहीं दूंगी.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले- साल में एक-दो कुर्ते और बंगाली मिठाई भेजती हैं ममता बनर्जी
पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर पीएम ने कहा कि ममता दीदी साल में आज भी मेरे लिए एक-दो कुर्ते भेजती हैं. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जी साल में 3-4 बार खास तौर पर ढाका से मिठाई भेजती हैं. ममता दीदी को पता चला तो वो भी साल में एक-दो बार मिठाई जरूर भेज देती हैं.
बता दें पीएम मोदी के इस बयान के बाद टीएमसी नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय ने जवाब दिया था. चटोपाध्याय ने कहा है कि चुनाव के बाद जब हम संसद में मिलते हैं तो भूल जाते हैं कि एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा है, जो ममता ने किया वो राजनीतिक शिष्टता है, ऐसा करना चाहिए.
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से बातचीत में अपनी ज़िंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलुओं पर बात की थी.