Site icon Yashbharat.com

मप्र में घट सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

petrol

भोपाल। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सरकार इसको गंभीरता से ले रही है। पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने राज्य सरकारों से वैट कम कर आम आदमी को राहत देने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पेट्रोल पर 31 प्रतिशत और डीजल पर 27 प्रतिशत वैट लगा है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले ही पेट्रोलियम पदार्थ के दाम कम हो सकते हैं। पेट्रोल के दाम घटने के बाद प्रदेश के लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत महसूस होगी।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत हैं। वित्तमंत्री जयंत मलैया से बातचीत के बाद उन्होंने यह बात कही। आने वाले दिनों में सकारात्मक संकेत मिलेंगे।

Exit mobile version