Site icon Yashbharat.com

हादसे के बाद CM शिवराज सक्रिय, ले रहे पल पल की अपडेट, विवाह स्थल बना कंट्रोल रूम

20210716 000610

मध्य प्रदेश के विदिशा में कुएं में कम से कम 15 लोगों के गिरने की सूचना है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही मंत्री को भी मौके पर भेजा गया है।

राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि कैसे ये लोग कुएं में गिरे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने बताया कि विदिशा जिले के गंजबासौदा थानांतर्गत कुछ लोगों के कुएं में गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है।

घटनास्थल पर एसडीएम उपस्थित हैं। जिला कलेक्टर और एसपी भी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचावकार्य में जुटी हुई है।

 

 

Exit mobile version