Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में भाजपा सांसद के बेटे के विवाह समारोह में टूटे कोरोना के नियम!

26 11 2020 bjp mp guman singh damor 20201126 83619

इंदौर । झाबुआ से भाजपा के सांसद गुमानसिंह डामोर के इंदौर में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम पर राजनीति शुरू हो गई है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप के साथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता न केवल बार बार नियम तोड़ रहें हैं बल्कि जनता की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आयोजन की तस्वीरों के साथ शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट भी कर दी। बुधवार रात ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के सांसद गुमानसिंह डामोर के बेटे के विवाह के अवसर पर आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। कोरोना के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार विवाह समारोह में सिर्फ 250 लोग ही शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस सचिव राकेश सिंह यादव ने समारोह की तस्वीरों के साथ प्रधानमंत्री को ट्वीट किया कि समारोह में एक हजार से भी ज्यादा लोग एक समय में जमा हुए। समयसीमा को लेकर भी नियमों का पालन नहीं हुआ। क्या कोरोना से बचाव के नियम भाजपा नेताओं पर लागू नहीं होते। यादव ने कहा कि प्रशासन आम लोगों पर तो कार्रवाई करता है लेकिन नियम तोड़ते भाजपा नेताओं पर आंख मूंद लेता है।

Exit mobile version