Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बड़ा दांव, चार हजार आरक्षकों की भर्ती

images 17

MP-police jobs, Mp Police Constable Recruitment 2020, Job in Madhya Pradesh उप चुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल इलाके को प्रभावित करने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है।राज्य सरकार ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के जरिए 4000 पुलिस आरक्षक की भर्ती का विज्ञापन जारी करा दिया है ।

गौरतलब है कि ग्वालियर चंबल इलाके से सर्वाधिक बेरोजगार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करते हैं माना जा रहा है कि भाजपा को इससे बड़ा लाभ हो सकता है।

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिये परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पदों एवं आयु संबंधी विस्तृत जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

आरक्षक संवर्ग के लगभग 4 हजार पदों पर भर्ती होना है। पीईबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया 25 नवंबर से प्रारंभ होगी। ऑनलाईन आवेदन पत्र 24 दिसम्बर से प्राप्त किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2021 रखी गई है। आवेदन पत्र 12 जनवरी, 2021 तक संशोधन किये जा सकेंगे। आरक्षक संवर्ग की परीक्षा 6 मार्च, 2021 से प्रारंभ होगी।

Exit mobile version