मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान

05 03 2023 shivraj bjp meeting 250 202335 113910

MP News जल संसाधन के बेहतर उपयोग, जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चुना है। पुरस्कार वितरण समारोह शीघ्र ही होगा, जिसमें प्रदेश को ट्राफी, प्रशस्ति-पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को बधाई दी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरचनाओं का संरक्षण, संवर्धन एवं उचित प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण घटक है। यह गौरव की बात है कि समूचा मध्य प्रदेश इस दिशा में एकजुट होकर प्रयास कर रहा है, यह सम्मान प्रदेश की इसी सोच का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में जल जीवन मिशन एवं जल शक्ति अभियान की उपलब्धि, जल-संसाधन के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयास, पानी की नीति, सिंचाई के लिए माइक्रो इरीगेशन तकनीकी का प्रयोग, नई माइक्रो इरीगेशन परियोजनाओं का क्रियान्वयन, जल उपयोग की दक्षता (एफीशिएंसी), जल-संरचनाओं का पुनरुद्धार, सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट पानी को उपचारित कर पुनः उपयोग आदि क्षेत्रों में प्रयासों एवं उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाता है।