Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे 10 हजार एडवांस, बढ़े हुए DA का 25% भी

shivraj singh chouhan

shivraj singh chouhan

7th pay commission, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप चुनाव से पहले एक और बड़ा सियासी दांव चला है। सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने एलान किया की सातवें वेतनमान 7th pay commission की तीसरी किस्त का भुगतान अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के कारण कर्मचारियों को नहीं किया गया था।

अब राज्य सरकार दीपावली से पहले तीसरी किस्त का 25 फीसद भुगतान कर्मचारियों को करेगी । इसके साथ-साथ बचा हुआ 75 फीसद भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा।

चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया कि जिन कर्मचारियों का वेतन ₹40 हजार से कम है,उन्हें ₹10 हजार का अग्रिम भी दिया जाएगा। यह अग्रिम मार्च 2021 तक कर्मचारी ले सकते हैं।

Exit mobile version